बहराइच : मरी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, SDM बोले - करो योग रहो निरोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास एवं आयुष विभाग बहराइच के  संयुक्त तत्वावधान में जनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मरी माता मंदिर के प्रांगण में योग माह में रविवार को न्यास के प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर एस डीएम सुभाष सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि चिकित्साधिकारी आर्युवेद डॉ अशोक कुमार पाण्डेय गुलशन रहे। कार्यक्रम का संयोजन संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार वर्मा वह सहायक योग प्रशिक्षक रमेश कुमार ने योगार्थियों को विविध प्रकार के योग व व्यायाम का प्रशिक्षण दिया।

योग शिविर को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा करो योग रहो निरोग, योग से हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक घंटे योग करने वाली व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं होता उसकी शरीर हमेशा स्वस्थ रहती है इसलिए निरोगी काया हेतु प्रतिदिन योग करना बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार गुलशन ने कहा कि भारत में महर्षि पतंजलि ने योगशास्त्र का प्रणयन किया और आज पूरा विश्व योग को अपने जीवन में उतार रहा है। 

डॉ गुलशन ने कहा कि 21 जून को सभी लोग इन्दिरा स्टेडियम में योग दिवस के अवसर पर योग करने जरूर आइए। प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपसे योग शिविर में आकर बड़े मनोयोग से योग कि इसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। 

योग शिविर को चिकित्साधिकारी अंतरिक्ष वैश्वार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनंतराम निषाद, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य सुरेश श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गौड़, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वाजपेई, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह चौहान, प्रदीप मिश्र जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य राकेश गुप्ता पंडित शिववबंश शास्त्री, जिलाध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य राजेश  कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य सुमुख पाठक, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य कृष्ण मुरारी पाठक वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य कमलेश यादव,आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर आलोक उपाध्याय, तूलिका वाजपेई, शुभांगी वाजपेई, अजय गुप्ता, योगेश वाजपेई, पीके शुक्ल,एम एल त्रिवेदी, गौरव वर्मा, एसपी जायसवाल, सर्वेश कुमार,अशोक कुमार, शिवशरन त्रिवेदी, चन्द्रप्रताप सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, मीना पाण्डेय, प्रिंस मिश्र, संजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : CM योगी ने नैमिषारण्य में वेद विज्ञान केंद्र की स्‍थापना का दिया निर्देश दिया

संबंधित समाचार