बहराइच: तिलक समारोह के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी, महिला समेत छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के सिंगरों गांव में रात को तिलक समारोह के दौरान पड़ोस के व्यक्ति के मकान का छज्जा गिर गया। इससे अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबकर महिला समेत छह घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारो गांव में रात में तिलक कार्यक्रम चल रहा था।

जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार और अन्य लोग आए था। तिलक समारोह के बाद डीजे बजने लगा। तभी मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से तिलक समारोह कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में रिश्तेदारी में आई रामकली पत्नी बहादुर निवासी अंधरपुरवा और गांव निवासी रीता नीलम समेत छह लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य और जाएगा यहां से अलग गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आरके पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तिलक समारोह के दौरान छज्जा गिरने से हादसा हुआ है।

संबंधित समाचार