प्रयागराज: विदाई से पहले पिता ने बेटी को मारी गोली, इलाके में सनसनी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। यूपी प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक पिता ने विदाई से पहले ससुरालीजनों के सामने अपने बेटी को तमंचे से गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर अफरीतफरी मच गई। गोली लगने के युवती खून से लतपथ होकर गिर गई। वारदात के वक्त लड़की ससुरालीजनों के लिए खाना बना रही थी।

उसकी चीख सुनकर बगल के कमरे में मौजूद मां और अन्य लोग दौड़ कर पहुंचे, तब तक पिता भाग चुका था। गोली लगने के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। वहीं ससुराल वालों ने बहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया।

यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत पूरे भट्टू गांव निवासी बबलू मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा की शादी 10 मई को पड़ोस के गांव बरियारी कला निवासी मुस्कान मिश्रा (19) पुत्री अभिमन्यु मिश्रा के साथ धूमधाम से हुई थी। पुलिस के अनुसार मुस्कान और उसकी मां चाहते थे कि उसकी विदाई हो जाए, जबकि पिता अभिमन्यु मिश्रा का कहना था कि अभी उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह विदाई करने की स्थिति में नहीं है। इसी बात को लेकर बीती रात पिता-पुत्री में विवाद हुआ था। जिससे नाराज बेटी मुस्कान ने ससुराल फोन कर दिया था।

उसके देवर अनिल अपने तीन चार रिश्तेदारों के साथ मुस्कान को रविवार को विदा कराने पहुंचे थे। उनके आने पर मुस्कान खाना बना रही थी। मां विदाई की तैयारी में लगी थीं। इसी दौरान अभिमन्यु मिश्रा बाहर से घर आए। अनिल और उसके रिश्तेदारों को घर में बैठा देख अभिमन्यु गुस्से से लाल हो गया। वह खाना बना रही बेटी मुस्कान के पास गया और पूछा तो उसने बताया कि विदाई कराने आए हैं। जिससे नाराज अभिमन्यु ने तमंचा निकाला और बेटी को गोली मार दी। मुस्कान के गोली हाथ और पेट में लगी। जिससे वह वहीं गिर गई। उसके गिरते ही अभिमन्यु वहां से भाग निकला।

फायरिंग और चीख की आवाज सुनकर उसकी मां व देवर भाग कर अंदर पहुंचे तो वहां मुस्कान खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। अनिल और उसके साथ गए लड़के मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए। जहां से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की ससुराल उनके थाना क्षेत्र में हैं। जबकि मायका मऊ थाना क्षेत्र में है। दोनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी। फायरिंग करने वाला पिता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Auraiya Accident News : सड़क दुघर्टना में घायल हुआ था फार्मासिस्ट, उपचार के दौरान तोड़ा दम

संबंधित समाचार