बरेली: राजेन्द्र नगर में पानी की पाइप लाइन फटी, बिजली भी हुई गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाकर बिजली चालू कराई

बरेली, अमृत विचार। इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर में पानी की पाइप लाइन फटने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर के नीचे पाइप लाइन होने से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। देर शाम तक पानी की पाइप लाइन को जोड़ने का काम चालू था। बिजली आपूर्ति के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर लगाया गया।

वार्ड 23 के राजेन्द्र नगर पाल आटा चक्की के पास ट्रांसफार्मर के नीचे से जा रही पानी की पाइप लाइन फट गई। पानी की पाइप लाइन बनाने के लिए बिजली की सप्लाई बंद की गई। पार्षद सतीश कातिब ने बिजली विभाग के लिए एसडीओ से वार्ता कर ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाई और जलकल के अवर अभियंता से बात करके पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए कहा गया।

पाइप लाइन को दुरुस्त करने में नगर निगम के जलकल विभाग के शमशाद हुसैन के साथ उनकी पूरी टीम शाम तक काम में जुटी थी। पार्षद सतीश कातिब ने बताया कि पाइप लाइन में दो तीन जगह लीकेज थे। एक लीकेज को दुरुस्त करा दिया गया है। दूसरा लीकेज चबूतरे के नीचे है इसलिए चबूतरा तोड़कर लीकेज मरम्मत की जाएगी। इस दौरान स्थानीय निवासी पवन रायजादा, अनिल गुप्ता, राजीव आनंद, राज किशोर सोनू, आशीष शर्मा रिंकू, पुष्कर सक्सेना मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: 11 हजार की लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री दो मंजिल से नीचे गिरा, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार