बरेली: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को आरोपी कर रहा ब्लैकमेल

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में महिला और पति के बीच चल रहे विवाद में एक युवक ने महिला को कानूनी मदद करने का झांसा देकर अपने घर बुलाया। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि बीते दिनों उसका पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया। आरोप है कि इस दौरान जगतपुर निवासी आजम ने महिला से संपर्क किया और उसे कानूनी मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को एक दूसरा मोबाइल भी दिया। जिस पर लगातार संपर्क में रहने को कहा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोप 25 मई को उसे अपने साथ घर ले आया। जहां पर काफी देर तक विवाद के विषय में वार्ता हुई। इसी बीच आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर बार-बार मिलने का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 11 हजार की लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री दो मंजिल से नीचे गिरा, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार