बरेली: बाउंसर ने बुलेट बाइक की खातिर पत्नी को पीटा, बचाने आई साली को भी किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर बाउंसर ने अपनी अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। वहीं उसे बचाने आई उसकी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना बारादरी के सकलैन नगर निवासी वसीम ने 6 महीने पहले वहीं के रहने वाले शब्बू से अपनी बेटी जीनत का निकाह किया था। शब्बू एक प्राइवेट संस्थान में बाउंसर की नौकरी करता है। वसीम ने दहेज में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। शब्बू दहेज में बुलेट बाइक की मांग करता था। इसी बात को लेकर कल उसका जीनत से झगड़ा हो गया। उसने जीनत को बहुत पीटा। जीनत ने इसकी जानकारी अपनी बहन जाहिदा को वाट्सएप मैसेज कर दी। वह आज सुबह जब शब्बू जीनत को पीट रहा था तब उसे बचाने जाहिदा पहुंची तो शब्बू ने जाहिदा को भी बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे दोनों बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: 200 करोड़ से सेटेलाइट को बनाएंगे अंतर्राज्यीय स्तर का बस अड्डा

 

 

संबंधित समाचार