अयोध्या: आदिपुरुष के समर्थन में उतरे संत राजूदास, विरोध करने वालों को सुनाई खरी-खोटी, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। देश भर में हो रहे भारी विरोध के बीच अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास का फ़िल्म आदिपुरुष पर चौंकाने वाला बयान सामने आया है। राजू दास ने फ़िल्म का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है। 

उन्होंने कहा कि फ़िल्म को लेकर वामपंथी गैंग, टुकड़े-टुकड़े गैंग, देश और रामचरितमानस को न मानने वाले ट्वीट कर रहे हैं कि कहां गए आतंकी राजू दास? कल तक सर तन से जुदा करने की बात करने वाले राजू दास आज चुप क्यों हैं? राजू दास ने पौने दो मिनट का वीडियो जारी कर कहा कि आज आदिपुरुष का विरोध करने वाले तब कहाँ थे जब फ़िल्म में भगवान राम, कृष्ण व भोलेनाथ को ढूंढा जाता था।

पोस्टर चिपकाए जाते थे। माँ काली के मुख में सिगरेट दिखाई जाती थी। मैं मानता हूं कि फ़िल्म में कुछ डायलॉग ऐसे हैं, लेकिन मनोज मुंतसिर ने उसमें सुधार करने के लिए कहा है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि वे कब माफी मानेंगे जो राम को काल्पनिक बताते थे, साधु संतों को तालिबानी बताते थे, रामायण जलाते थे।

संबंधित समाचार