VIDEO: ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को खिलाई मां के हाथ की बनी बर्फी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने खुलासा किया है कि हाल में जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की उनके आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ आए थे तो उन्होंने जेलेंस्की को अपनी मां की बनाई हुई बर्फी खिलाई थी। सुनक ने सप्ताहांत में अपने आधिकारिक ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर एक साक्षात्कार की वीडियो साझा पोस्ट की, जिसमें वह जेलेंस्की के साथ बर्फी का लुत्फ लेते हुए दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CtojgRVMdc6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

 सुनक ने साक्षात्कार में बताया कि वह पिछले महीने हाई स्ट्रीट फार्मेसी को बढ़ावा देने से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की नयी सरकारी योजना की शुरुआत करने कुछ देर के लिए अपने गृह नगर साउथम्पटन गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने माता-पिता को यह नहीं बताया था कि मैं साउथम्पटन आया हुआ हूं। जब मेरी मां को इस बारे में पता चला तो वह बहुत नाराज हुईं क्योंकि उन्होंने मेरे लिए बर्फी बना रखी थी। हालांकि बाद में एक फुटबॉल मैच के दौरान उन्होंने मुझे वह बर्फी दी।’’ 

सुनक ने कहा, “इत्तेफाक से, सोमवार के दिन राष्ट्रपति जेलेंस्की मुझसे मिलने आए और हमने बात की। वह भूखे थे। लिहाजा, मैंने उन्हें मां की बनाई बर्फी खिलाई...इससे मां को बहुत खुशी हुई।” जेलेंस्की मई की शुरुआत में ब्रिटेन आए थे। इस दौरान सुनक के नेतृत्व वाली सरकार ने यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें देने का वादा किया था।

ये भी पढ़ें:- भारतीय नौसेना की पनडुब्बी और पाकिस्तानी पोत एक ही वक्त में पहुंचे श्रीलंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव