संभल में दो असलहा फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, हथियार बरामद
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिला पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की दो फैक्टियाें का पर्दाफाश करते हुए मौके से बड़ी संख्या में हथियार और उनके बनाने की सामग्री आदि बरामद की। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहजोई पुलिस ने सोमवार …
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिला पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की दो फैक्टियाें का पर्दाफाश करते हुए मौके से बड़ी संख्या में हथियार और उनके बनाने की सामग्री आदि बरामद की। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बहजोई पुलिस ने सोमवार यानि आज चेकिंग के दौरान क्षेत्र में स्थित वसुन्धरा वैली में एक नलकूप के पास अवैध असलहा बनाते हुए धनारी इलाके बाजपुर निवासी प्रेमपाल को गिरफ्तार किया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 11 बने और दो अधबने हथियार ,कुछ कारतूसों के अलावा हथियार बनाने के उपकरण और अन्य सामान बरामद किया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा हयातनगर इलाके से पुलिस ने रसूलपुर गांव के जंगल में बंद पड़े भट्टे के पास खण्डरनुमा मकान में छापा मारकर इकराम नामक बदमाश को हथियार बनाते समय गिरफ्तार किया जबकि उसका एक साथ भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से छह बने और कई अधबने हथियारों के अलावा उनके बनाने की सामग्री एवं उपकरण के अलावा कुछ कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जिला पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में असलहा बनाने की छह फैक्ट्रियों का पर्दाफाश करते हुए बड़ी संख्या हथियार बरामद किए।
