बहराइच : विवाद में बस और आटो चालकों ने लगाया जाम, परेशान हुए यात्री
बहराइच, अमृत विचार। हुजूरपुर के चिरैया टांड़ चौराहे पर सोमवार को बस और आटो चालकों ने जाम लगा दिया। इससे आम लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के संघ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया। अंत में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया।
हुजूरपुर बहराइच मार्ग पर प्राइवेट बसों के अलावा ऑटो का संचालन होता है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ मार्ग पर बस का संचालन न करने की मांग को लेकर सोमवार को आटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने विरोध किया। इस पर प्राइवेट बस चालक संघ ने रूट पर वाहनों के चलाने की बात कही। इस पर बात आगे बढ़ गई। चौराहे पर आटो चालकों ने जाम लगा दिया। इसके जवाब में प्राइवेट बस चालकों ने बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते आम नागरिकों को काफी दिक्कत हुई। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जाम हटवाया।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक संघ ने अपने रूट और आटो चालक संघ ने अपने रूट पर वाहन संचालित करने की बात कही। इस पर दोनों पक्ष को छोड़ दिया गया। हालांकि जाम के चलते यात्री काफी परेशान दिखे।
ये भी पढ़ें -हरदोई : पंचायत सदस्य की दादी छत से नीचे गिरी, हुई मौत
