बहराइच: बिछिया बाजार से ही संचालित करें रोडवेज बस, समाजसेवी ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सुजौली से चलने वाली रोडवेज बस का संचालन मिहीपुरवा से हो रहा है। ऐसे में क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसको लेकर क्षेत्र के समाज सेवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से मुलाकात की। साथ ही बस का संचालन सुजौली से करने की मांग की।

विकास खंड मिहीपुरवा अंतर्गत सुजौली से बलिया के लिए रोडवेज बस का संचालन पांच माह पूर्व हुआ था। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी हुई थी। लेकिन माह बार बाद ही रोडवेज बस का संचालन सुजौली के बजाए 30 किलोमीटर दूर मिहीपुरवा नगर पंचायत से होने लगा है। 

इससे लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी की अगुवाई में दल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। जिसमें बलिया जाने वाली बस का संचालन सुजौली से करने और बिछिया बाजार से लखनऊ बस संचालित करने की मांग की। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें:-Video: मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूँ, मुझे अपना जिस्म छूने दो... महिला ने कौशांबी एसपी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, अब मुकरी

संबंधित समाचार