Ayodhya Weather Update: भोर में हुई बूंदाबांदी, कल से झमाझम बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्री मानसून दे सकता है दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत

अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। 20 जून से मौसम बदलने का अनुमान जताया था। मंगलवार की भोर में हुई बूंदाबांदी के बाद जनपदवासियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

बूंदाबांदी के बाद भीषड गर्मी से परेशान लोग अब राहत की आस लगाए आसमान की तरफ देख रहे हैं।  सुबह 8 बजे तक आसमान में बदरा छाए रहे, लेकिन उसके बाद फिर से तेज धूप हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र की मानें तो बुधवार को प्री मानसून दस्तक दे सकता है। उसके बाद तीन दिन लगातार बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ के इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में आज भी मौजूद हैं दसवें गुरु के हस्तलिखित हुकुमनामा और निशान

संबंधित समाचार