सीएम योगी ने अंबेडकरनगर को दी 12 अरब की परियोजनाओं की सौगात, कहा- परिवारवाद की राजनीति करने वाले देश की बात नहीं कर सकते

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अंबेडकरनगर/अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद को 12 अरब रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 1129 परियोजनाओं का लाकार्पण और 1210 परियोजनाओं शिलान्यास रिमोड दबाकर किया। उन्होंने लाभार्थियों को पीएम आवास और सीएम आवास की चाभी देकर सम्मानित किया।

इसके बाद उन्होंने राजकीय हवाई पट्टी पर जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, एमएलसी हरिओम पांडय और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व कई अन्य भाजपाई नेता मौके पर मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार लाचारी दिखाती थी। पहले अगर सरकार द्वारा 100 रुपया भेजा जाता था तो 85 तो दलाल ही खाते थे, लेकिन अब जितना भेज जाता है उतना जनता को मिलता है। उन्होंने ने पाकिस्तान की लाचारी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटी। 

20

लोग बोलते थे कि ये सपना है 370 हटाना लेकिन मोदी ने सपना साकार किया। धारा 370 को इतिहास के कूड़े में फेंक दिया गया। अब कश्मीर के अंदर उपद्रव नहीं शांति व्यवस्था कायम है। वहीं पाकिस्तान में 1 किलो आटा के लिए छीना झपटी हो रही है। पाकिस्तान ने जो पाप किए हैं उसे भुगत रहा है। भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ दिया। भारत उभरता हुआ देश है। जी 20 में भारत नेतृत्व कर रहा है।

भातर को दुनिया आशा की निगाहों से है देखता : दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतवासी के लिए गौरव की बात है कि 9 वर्षों में वैश्विक मंच पर, विकास के मुद्दे पर काम हुआ है। 

नई परियोजनाओं को ईमानदारी से किया गया है। जनपद वासियों को 1212 करोड़ की सौगात मिली है। आज भारत बदल चुका है। दुनिया की राय बदल चुकी है। भारत को दुनिया आशा भरी निगाहों से देखता है। यह गौरव की बात है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई घुसपैठ नहीं करता। यदि कोई दुस्साहस करता है तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है।

अयोध्या के विकास का फायदा अंबेडकरनगर को होगा : सीएम ने कहा काशी में भव्य विश्वनाथ कारीडोर बनाए अब अयोध्या का विकास हो रहा है। अयोध्या का विकास होगा तो सबसे ज्यादा फायदा अंबेडकरनगर को होगा। जनवरी 2024 में राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 

अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा फायदा अंबेडकरनगर को मिलेगा। मिर्जापुर में विंध्यवासिनी का विकास हुआ। पहले पांच फुट की गली होती थी अब 50 फुट की हो गई है। बिना किसी भेद भाव के भाजपा सरकार में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 48 करोड़ गरीबों का जनधन एकाउन्ट खोले गए। गरीबों को आवास मिल रहा है। आवास के लिए अब कोई पैसा नहीं मांगता है।

एक साल में सबके घर पहुंचेगा शुद्ध जल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति और भाई-भतीजा की राजनीति करने वाले देश की बात नहीं कर सकते। पहले की सरकारों में कानून का राज नहीं था। उन्होंने कहा कि अब सबको सुरक्षा की गारंटी मिल रही है। सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है लेकिन तुष्टीकरण नहीं हो रहा है। 

21

नए भारत के निर्माण के लिए लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठना आना होगा। हमारा नौजवान तकनीकी रूप से शिक्षित हो सके इसके लिए टैबलेट दे रहे हैं। एक साल के अंदर शुद्ध जल सबके घर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने मंच से अपील किया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी लोग सुबह एक घंटा योग करें।

मुख्यमंत्री ने इनका किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के 37 कार्यों, माध्यमिक शिक्षा विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की सात, पंचायतीराज विभाग की 500, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, जल निगम नगररीय के एक-एक कार्य प्रमुख हैं। सहकारिता विभाग और गृह विभाग के दो-दो, ग्राम्य विकास विभाग की 563, ग्रामीण अभियंत्रण के 10 कार्यों का लोकार्पण सीएम ने रिमाड दबांकर किया। मुख्यमंत्री ने जिलन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उसकी कुल लागत 260 करोड़ रुपए है।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास : मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की 39, पंचायतीराज विभाग की 137, जल निगम ग्रामीण की 223, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की 65, बेसिक शिक्षा विभाग की चार, स्वास्थ्य विभाग की 103, नलकूप खंड विभाग की दो, ग्राम विकास विभाग की 599, गृह विभाग की 15, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 10, विद्युत विभाग के 12 कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उसकी कुल लागत 951 करोड़ 95 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें:-बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, गायों और बछड़ों को खिलाया गुड़-चना

संबंधित समाचार