रायबरेली : निर्विरोध चुने गए जिला सहकारी बैंक के 13 संचालक
रायबरेली, अमृत विचार। जिला सहकारी बैंक के संचालक पद के लिए सभी 13 नामांकन वैध पाए गए हैं। सभी को संचालक पद के निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है। इससे अब आगामी 23 जून को भाजपा प्रत्याशी विवेक विक्रम सिंह का अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठना लगभग तय माना जा रहा है।
विवेक सिंह के अलावां खीरों से प्रमोद सिंह, अमावां से सुशील शर्मा, राही से कुसुम सिंह, बछरावां से कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, तिलोई से प्यारे व अवनींद्र प्रताप सिंह, ऊंचाहार से राकेश प्रताप व अमरेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल रिजवान, दीपेंद्र प्रताप सिंह को निर्विरोध संचालक घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित संचालकों को प्रमाणपत्र वितरित किया। सभी विजयी संचालक 23 जून को अध्यक्ष पद का चयन करेंगें। भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने से विवेक विक्रम सिंह का जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा।
ये भी पढ़ें -वाराणसी : ड्राइविंग स्कूल के अनियंत्रित वाहन ने पत्रकार को रौंदा, हादसे में हुए घायल
