वाराणसी : ड्राइविंग स्कूल के अनियंत्रित वाहन ने पत्रकार को रौंदा, हादसे में हुए घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। सिगरा थाना अंतर्गत गांधीनगर के पास रेड क्लब मोटर ड्राइविंग स्कूल का अनियंत्रित फोर व्हीलर वाहन ने काशी के पत्रकार कुश कुमार पांडे को रौंद दिया। कुश कुमार पांडे समाचार संकलन के लिए सिगरा गए थे तथा वहां से वापस लंका आ रहे थे उसी दौरान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए आनन-फानन में उनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उनको बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

रेड क्लब मोटर ड्राइविंग स्कूल की कार नंबर यूपी 65 एएस 8219 ने पत्रकार कुश पांडे को रौंद दिया। घायल पत्रकार को साथियों ने भर्ती कराया गया। जब इस घटना की सूचना परिजनों को हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। कुश कुमार पांडे कचौड़ी गली थाना चौक स्थिति के 26/11 के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद कुश कुमार पांडे के भाई विनीत कुमार पांडे ने सोनिया चौकी पर मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दी है। स्थानीय लोगों को ने बताया कि रेड क्लब मोटर ड्राइविंग स्कूल का वाहन पहले भी कई लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर चुका है। 

ये भी पढ़ें -आगरा : रेलकर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार