आगरा : रेलकर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा, अमृत विचार। ट्रेन लाइटिंग कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने अपने अधिकारियों पर ड्यूटी के दौरान धमकाने के गंभीर आरोप लगते हुए एक नोट भी लिखा है। पुलिस इस पूरे मामले में अब जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन लाइटिंग कर्मचारी नवीन मीणा ने सुबह जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथियों ने बताया कि उसने एक पत्र लिखा है जिसमें गंभीर आरोप अधिकारियों पर लगाए गए हैं।
रेलवे यूनियन कर्मचारियों ने कहा है कि मामला गंभीर है और इसको लेकर रेल मंत्री से शिकायत की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें -अमेठी में बीच बाजार बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल, दबंग की तलाश में जुटी पुलिस
