अमेठी में बीच बाजार बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल, दबंग की तलाश में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास दुर्गापुर रोड पर सरेबाजार सोमवार देर शाम एक दबंग युवक द्वारा अधेड़ की जमकर लात घूसों से पिटाई का एक वीडियो मंगलवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अमेठी कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल और कार्यवाही में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अमेठी कोतवाली के दुर्गापुर रोड देशी शराब ठेके के पास सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर एक युवक अधेड़ की लात घूसों से जमकर पिटाई करने लगा। सरेबाजार अधेड़ की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को खूब वायरल होने लगा । जिसमें बेखौफ युवक द्वारा अधेड़ की जमकर पिटाई की जा रही है लेकिन मौके पर आ जा रहे लोग युवक की पिटाई से अधेड़ को बचाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे अधेड़ ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। 

युवक द्वारा निरंकुश होकर सरेबाजार अधेड़ की लात घूसों से पिटाई से कानून व्यवस्था को लेकर अमेठी में बड़ा सवाल है। अमेठी कोतवाली से महज कुछ दूरी पर हुई घटना से लोगों में चर्चा का विषय है। वही वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और वीडियो में पिटाई कर रहे युवक की तलाश कर रही है ।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे पलटा ट्रक, एक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार