बरेली: बहेड़ी चीनी मिल पर 198 करोड़ बकाया, भुगतान के लिए पहुंचे किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन से बात कर जल्द भुगतान कराने का दिलाया भरोसा

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। जिले की बहेड़ी चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 198 करोड़ रुपये का बकाया है। इसकी वजह से किसान परेशान हैं। मंगलवार को गन्ना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में किसान जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह से मिले और जल्द भुगतान कराने की मांग की।

किसानों ने कहा कि बहेड़ी चीनी मिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने कहा कि पैसा नहीं मिलने से वह आर्थिक तंगी के दौर से भी गुजर रहे हैं। वहीं जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने उन्हें भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान छत्रपाल सिंह, देवकी नंदन, सीताराम समेत कई अन्य किसान मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि बहेड़ी चीनी मिल पर माैजूदा समय में 198 करोड़ की किसानों की देनदारी है। भुगतान के संबंध में कई बार मिल प्रबंधन से बात की जा चुकी है। पैसे को लेकर दिक्कतें हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: जलभराव की समस्या से जीना हुआ दुश्वार, दो साल से झेल रहे अनूपमनगर के बाशिंदे

 

संबंधित समाचार