बरेली: जलभराव की समस्या से जीना हुआ दुश्वार, दो साल से झेल रहे अनूपमनगर के बाशिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लगभग दो साल से सुभाषनगर की अनूपमनगर कॉलोनी के बाशिंदे जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद आज तक वह इस समस्या से मुक्त नहीं हो पाए हैं। वहीं बारिश में वहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है। गलियों से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। 

इस बारे में अनूपमनगर के लोगों ने बताया कि करीब दो साल से वह लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। शहर से आने वाला पानी सुभाषनगर होते हुए उनकी कॉलोनी में आ जाता है। कई बार उन लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। 

कुछ समय से लोगों ने वहां से जाने वाले नाले को भी बंद कर दिया है। जिस कारण अब स्थिति पहले से और भी खराब हो गई है। अब तो उन गलियों में भी पानी भरा हुआ है। जहां पहले पानी नहीं भरता था। लोगों को संक्रमित बीमारी का डर सताने लगा है। पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों ने लोगों की रातों की नींद खराब कर रखी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: लंबे समय से सीलिंग की जमीन पर दबंगों का कब्जा, BDA ने कराया मुक्त

संबंधित समाचार