बरेली: ट्रेनों का इंतजार हो रहा लंबा, लोहित एक्सप्रेस 16 घंटे से ज्यादा लेट
अप व डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनें लेट रहने से यात्री परेशान
बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों की लेट लतीफी ने यात्रियों की हालत खराब कर दी है। जंक्शन पर हर दिन किसी न किसी कारण से ट्रेनें लेट आ रही हैं। मंगलवार को भी अप और डाउन लाइन पर एक दर्जन के आसपास ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। हालत यह थी कि गुवाहटी से जम्मूतवी को जाने वाली लोहित एक्सप्रेस 16 घंटे से ज्यादा लेट चल रही थी। वहीं पद्मावत एक्सप्रेस, पाटली पुत्र एक्सप्रेस, त्रिवेणी आदि ट्रेनें कई-कई घंटे लेट होने से यात्री शिकायत करने के अलावा कुछ नहीं कर सके।
इसके अलावा प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार और फिर ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्रियों को भीड़ से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को 22356 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 5 घंटा 44 मिनट, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 4 घंटा 6 मिनट, 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस 1 घंटा, 04070 आनंद विहार सीतामढ़ी समर स्पेशल 1 घंटा 16 मिनट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटा 25 मिनट, 12584 लखनऊ एसी डबल डेकर एक्सप्रेस 2 घंटा 15 मिनट,
12332 हिमगिरी एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 3 घंटा, 12209 काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटा 41 मिनट, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस 4 घंटा 10 मिनट, 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 3 घंटा, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस 2 घंटा 28 मिनट, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटा 4 मिनट,
हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 16 मिनट, 19602 न्यू जलपाई गुड़ी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 घंटा 26 मिनट, 14673 शहीद एक्सप्रेस 1 घंटा 46 मिनट, मुजफ्फरपुर-देहरादून राप्ति गंगा एक्सप्रेस 1 घंटा 56 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। वहीं 15651 लोहित एक्सप्रेस 16 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही थी। यह ट्रेन बुधवार दोपहर तक बरेली जंक्शन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रेनों में एसी हो रहीं खराब, पानी भी नहीं
सुमन नाम के यात्री ने रेल अधिकारियों को बताया कि ट्रेन संख्या 12369 कुंभ एक्सप्रेस में पानी खत्म हो गया है। जबकि बड़ी तादात में अनारक्षित टिकट धारक यात्री ट्रेन के आरक्षित कोच में भरे हुए हैं। यात्री की शिकायत पर ट्रेन को बरेली जंक्शन पर अटेंड कराकर पानी भरवाया गया। वहीं 13151 कोलकाता जम्मूतवी में सफर कर रही उपासना मिश्रा व 15119 देहरादून जनता एक्सप्रेस में शैलेश कुमार मिश्रा ने एसी नहीं चलने की शिकायत की। एक अन्य यात्री ने 22445 ट्रेन में एसी नहीं चलने की शिकायत की।
