अयोध्या: सरयू की तेज धारा में डूबा युवक, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के कैंट थाना क्षेत्र स्थित जमंथरा इलाके में सरयू स्नान को गया एक युवक सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। सरयू में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। फिलहाल देर शाम तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है। बताया गया कि पड़ोसी जनपद बस्ती …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के कैंट थाना क्षेत्र स्थित जमंथरा इलाके में सरयू स्नान को गया एक युवक सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। सरयू में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। फिलहाल देर शाम तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है।

बताया गया कि पड़ोसी जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिगांव का रहने वाला 35 वर्षीय अशोक निषाद पुत्र राजाराम कुछ वर्षों से अपनी ससुराल कैंट थाना क्षेत्र के जमथरा में रहता था। बंधे पर ही वह चाय आदि की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पत्नी ममता निषाद ने बताया कि दोपहर बाद लगभग 1 बजे वह स्नान करने के लिए सरयू में गया था।

डूबे युवक की सास बुलकन और ससुर रामजन्म ने आशंका जताई है कि पैर फिसलने के चलते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी पर गोताखोरों को तलाश के लिए लगाया गया है। अभी तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार