बरेली: कुछ देर की बारिश में शहर की सड़कें बनीं तालाब, राहगीर हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है। अगर समय रहते शहर के नाली और नालों की सफाई हो जाती तो लोगों को जलभराव की समस्या से न गुजरना पड़ता। कुछ देर की बारिश में ही शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं।

WhatsApp Image 2023-06-21 at 8.28.45 AM

सुबह 5 बजे से शुरू हुई बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरा सी देर की बारिश में नाले उफना गए। अगर समय से पहले नगर निगम शहर के बड़े नालों और छोटी नालियों की सफाई करा लेता तो शायद यह दिन देखना नहीं पड़ता लेकिन हर साल की तरह इस साल भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2023-06-21 at 8.28.33 AM

शहर के सुभाष नगर से लेकर पुराना शहर, राजेंद्र नगर, सिविल लाइंस, मालपुर समेत कई इलाकों में जरा सी देर की बारिश से सड़कों पर तालाब बन गए। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढे़ं- बरेली: योग दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन, लोगों को बताए गए योग करने के फायदे

 

संबंधित समाचार