बरेली: चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चाइनीज मांझा लगातार लोगों को घायल कर रहा है। इसके बाद भी इसकी बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। मांझे की बिक्री को रोकने के लिए सीओ तृतीय श्वेता कुमारी यादव ने अपने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मांझे की बिक्री पर लगाने के …

बरेली, अमृत विचार। चाइनीज मांझा लगातार लोगों को घायल कर रहा है। इसके बाद भी इसकी बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। मांझे की बिक्री को रोकने के लिए सीओ तृतीय श्वेता कुमारी यादव ने अपने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मांझे की बिक्री पर लगाने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पतंगबाजों को भी जागरूक करें कि चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें। इसके बाद भी चाइनीज मांझे से कोई पतंग उड़ाता मिले तो कार्रवाई करें।

तीन माह में शहर में करीब एक दर्जन लोग चाइनीज मांझे से घायल हो चुके हैं। लेकिन चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नही लग सकी है। पुलिस ने भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। वहीं, पुलिस अधिकारी भी चुप्पी साधे रहे। रविवार को चौपुला ओवरब्रिज पर सुभाषनगर के नीरज और विकास भवन के पास अर्बन हॉट के सामने चौपुला पर रहने वाले अजय चौहान चाइनीज मांझे से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद लोगों ने पतंगबाजों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेता कुमारी यादव ने सर्किल के सभी थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। पतंग की दुकान पर यदि कोई चाइनीज मांझा बेचता हुआ मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें और मांझा जब्त कर लें। सीओ ने बताया कि इसके लिए पतंगबाजों को जागरूक करें कि वे लोग चाइनीज मांझा का प्रयोग न करें। इससे दूसरों की जिंदगी को खतरा बना हुआ है।

संबंधित समाचार