प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन
प्रयागराज, अमृत विचार। "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” की थीम के साथ पूरे उत्तर मध्य रेलवे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेलगांव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में योग शिविर का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार के नेतृत्व एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन रूबी रानी सिंह की मौजूदगी मे शिविर का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित रेल कर्मियों ,उनके परिवारजनों एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने योग शिवर मे भाग लिया। इसी प्रकार उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में मंडल रेल प्रबंधकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से कारखानों में मुख्य कारखाना प्रबंधकों एवं रेलकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभागार सहित, टूंडला कॉलेज, प्रयागराज, कानपुर, मीरजापुर सहित प्रमुख स्टेशनों, क्रू लॉबी, रनिंग रूमों, इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर, कानपुर एवं विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए। झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह के योग सत्र विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित किए गए।
कार्यक्रम मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन संजीव कुमार के सानिध्य में संचालित हुआ। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -International Yoga Day 2023 : योगमय हुई रामनगरी, गांवों तक रही धूम
