MJPRU: वीडीओ की परीक्षा के चलते रुविवि ने परीक्षा कार्यक्रम बदला, जानिए डिटेल्स
26 और 27 जून को होने वाली परीक्षाएं अब दूसरी तिथि पर होंगी
बरेली, अमृत विचार। वीडीओ की 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के चलते महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। 26 और 27 को पहले से निर्धारित परीक्षाएं अब अगली तिथि पर होंगी। विश्वविद्यालय ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम की मुख्य परीक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा, बीएससी ऑनर्स, बीएड, एमएड, बीपीएड और बीएलएड और एमएससी बॉयोटेक की परीक्षा में बदलाव किया है। छात्र संशोधित पाठ्यक्रम के तहत ही परीक्षा देने जाएं।
बीकॉम के दो छात्र नकल करते पकड़े
बरेली कॉलेज में बुधवार को सुबह की पाली में सचल दल ने दो छात्रों को नकल करते पकड़ लिया। दोनों छात्र बीकॉम के हैं और वह पर्चियां लेकर आए थे। कॉलेज के सचल दल ने दोनों का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है। सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान बारिश की वजह से छात्रों को कुछ दिक्कतें भी हुईं।
यह भी पढ़ें- बरेली: 13 लाख के बिल को 45 हजार करने में टीसी समेत दो निलंबित, जानिए पूरा मामला
