रायबरेली: शिक्षा महानिदेशक के खिलाफ आरएसएम ने किया सांकेतिक धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरएसएम के पदाधिकारियों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन

रायबरेली/अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद के खिलाफ और 22 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। विकास भवन में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार हम लोगों की बुढ़ापे का सहारा कहीं जाने वाली पुरानी पेंशन नहीं दे रही। 

शिक्षक नेताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने महानिदेशक विजय किरण आनंद इस समय हम लोगों से पढ़ाई कराने के अलावा बाकि सब काम करा रहे हैं। डीजी की तरफ से सबकुछ ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसकी वजह से शिक्षक अपने डेटा को ही भरने में परेशान रहता है। वर्तमान में हम लोग शिक्षक कम बाबू ज्यादा हो गए हैं। 

आरएसएम के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम वर्तमान डीजी की तरफ से किया जा रहा है। शिक्षकों को उन्होंने पूरी तरह से बाबू बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कदम से कदम ताल मिलाकर आधुनीकरण अपना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन हमारे शिक्षकों को वैसी ही व्यवस्था भी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि वे बेहतर से पढ़ाई का माहौल बना सकें। 

इसके अलावा सरकार की तरफ से हम लोगों को चिकित्सा सुविधा भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। संगठन मंत्री मधुकर सिंह ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार ज्ञापन दे रहे थे और धरने की चेतावनी भी दहे थे। लेकिन हमारे संगठन की बात नहीं सुनी गई, तभी आज प्रदेश के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  मांग को नहीं सुना जाता है तो फिर मंडल और राज्य स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार, अनूप सिंह, आनंद प्रताप सिंह, हरिशरण मौर्य, अनुराग मिश्रा ,अवनीश सिंह तथा प्रतिमा सिंह,शशि देवी, हेमन्त सिंह , दिनेश सिंह,अश्वनी शर्मा ने  कहा कि हम लोगों की मुख्य समस्याएं यथा पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, शिक्षकों के स्थानांतरण शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, हॉफ डे लीव, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि आदि समस्याओं का  समाधान नहीं किया जा रहा है।धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री संजय कनौजिया ने किया।  

इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी, राजेश मौर्य,अनुराग सिंह,दिनेश प्रताप सिंह, संजय सिंह, वेद प्रकाश यादव, उमेश त्रिवेदी,अंजय शंकर शुक्ल, पंकज पटेल, अखिलेन्द सिंह,राकेश गौतम, संतोष सिंह, सुनीता सिंह,राधारानी, जयकरन,विमला यादव, हनी गुलाटी, प्रमिला पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार में बदला रायबरेली का अक्स, विधायक अदिति सिंह ने दिया मोदी सरकार के 9 साल का लेखाजोखा

 

संबंधित समाचार