रामपुर: 12 दिन बाद दूल्हे की पिता की भी उपचार के दौरान मौत, बरात में मरने वालों की संख्या हुई चार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर में ट्रक-बुलेरो भिड़ंत में गई थी दूल्हे की जान

रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। क्षेत्र के मधुकर गांव से 11 जून की शाम को सूरजपाल मौर्या के पुत्र सत्यपाल की गोरखपुर के लिए बरात गई थी। सोमवार को तड़के करीब चार बजे दूल्हे की बुलेरो बलरामपुर में खड़े ट्रक से जा टकराई थी। इस दौरान दूल्हा सत्यपाल और उसके संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ निवासी रिश्तेदार होरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
      
दूसरे रिश्तेदार संभल जनपद के ही टोडरपुर निवासी फूफा हुलासी की भी उपचार के दौरान बलरामपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को उपचार के दौरान चंदौसी के एक अस्पताल में घायल हुए दूल्हा के पिता सूरजपाल मौर्या की भी मौत हो गई। बरात में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

 मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अस्पताल में मरे सूरजपाल मौर्या की सूचना ढकिया चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद :  कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा...अधिकारियों को दिए निर्देश 

संबंधित समाचार