बाराबंकी: असलहा बरामद करने के दौरान हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बाराबंकी/अमृत विचार। दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी से तमंचा बरामद करने के दौरान पुलिस हिरासत से भाग निकला। जिसे गिरफ्तार करने के दौरान हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से चुप पीड़िता ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने के साथ दर्ज मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई।
एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ और आरोपी के मोबाइल में वीडियो में फाइलों के चेक करने के दौरान एक तमंचा दिखा। इस पर पुलिस टीम आरोपी को लेकर तमंचा बरामद करने गई थी। इसी दौरान आरोपी तमंचा लेकर फरार हो गया।
इसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस ने कांबिंग कर आरोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे घेर लिया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाब में पुलिस फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी सोनू घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथों में मेहंदी लगाए रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें क्यों
