रायबरेली: नकब काटकर चोरों ने खंगाला घर, लाखों के जेवरात और नकदी किया पार, खेत में मिले बक्से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिवगढ़, रायबरेली/अमृत विचार। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरसिंहपुर मजरे रामपुर खास में बेखौफ चोरों ने घर की पिछली दीवार में नकब काटकर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल  है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बीती बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के बरसिंहपुर मजरे रामपुर खास में सड़क के किनारे बने उदय नारायण शुक्ला के घर में मकान की पिछली दीवार में  चोरों ने नकब काटकर सोने, चांदी के आभूषण एवं नकदी पार कर दी। 

चोरी की जानकारी तब हुई जब सुबह गांव के लोग खेतों में शौच के लिए गए। ग्रामीणों ने देखा उदय नारायण शुक्ला के घर से कुछ दूरी पर खेत में 2 बक्से पड़े थे। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने उदय नारायण शुक्ला को दे तो उन्होंने जब कुंडी खोल कर अन्दर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर के पिछले कमरे में समान बिखरा पड़ा था और पिछली दीवार में नकब कटी थी। टांड़ पर रखें 2 बक्से और बेटी सोनाली का बैग और उसमें रखी ज्वेलरी गायब थी। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। उदय नारायण ने बताया कि गर्मी के चलते वह दरवाजे लेटा था। आंगन में उसकी पत्नी सुशीला, पुत्री अनामिका लटी थी,बड़ी बेटी अगले कमरे में लेटी थी। 

बड़ी बेटी सोनाली शुक्ला जो बृहस्पतिवार को ही महराजगंज थाना क्षेत्र के कुसुड़ी सागरपुर स्थित अपनी ससुराल से मायके आई थी और शुक्रवार को वापस घर जाने वाली थी। जिसकी बैग में 9 हजार रुपये नगदी, एक तोला से अधिक की सोने की झुमकी, पायजेब, 2 जोड़ी पायल आदि सामान रखा था जिसे चोरों ने पार कर दिया है। वहीं बक्सों में रखे कागजात गायब हैं। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथों में मेहंदी लगाए रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें क्यों

संबंधित समाचार