बकरीद से पहले बिहार से लखनऊ में बिकने के लिए आया 15 लाख का बकरा, जानें क्या है खासियत
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बकरीद की तैयारी को लेकर खारीदारी अभी शुरू हो गई। इसी कड़ी में कुर्बानी के लिए बकरों की भी खरीद मुस्लिम धर्म को लोगों ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ में 15 लाख का बरबरी नस्ल का बकरा देखने को मिला।
लखनऊ:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 23, 2023
बकरे के पीठ पर लिखा है अल्लाह और मोहम्मद का नाम, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान#LUCKNOW #बकरीद pic.twitter.com/M411RwLIch
इस बकरे की खासियत यह है कि इसकी जिल्द पर अल्लाह के पाक नाम लिखे हैं। यह बकरा परिमल कुमार नामक व्यक्ति के पास है। इस बकरे को बिहार से लखनऊ लेकर आया गया है। बकरे की एक पीठ पर अल्लाह तो दूसरी तरफ मोहम्मद का नाम लिखा है। यह बकरा दुबग्गा स्थित जॉगर्स पार्क बकरा मंडी में बेचने के लिए बांधा गया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पति-पत्नी को महंगी पड़ी चाय की चुस्की, बदमाश ले उड़े 60 हजार, पुलिस बोली लूट तो नहीं
