रायबरेली: घर पर पड़ी दबिश तो प्रेमी ने प्रेमिका से किया किनारा फिर महिला ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सलोन/रायबरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया के जरिए प्रेम प्रसंग कर एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के पास चंडीगढ़ पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के घर दबिश दी तो उसने महिला से किनारा कर उसे चंडीगढ़ से छोड़ दिया। महिला शुक्रवार को पुलिस के सामने हाजिर हो गईं। जबकि प्रेमी युवक उसके साथ नहीं आया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को फेसबुक पर बिहार के रहने वाले हिंमाशु राय से प्यार हो गया। एक दिन महिला अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास चंडीगढ़ पहुंच गई। इधर पति को महिला के भाग जाने की जानकारी हुई तो मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गईं। 

सलोन पुलिस ने महिला के कॉल लोकेशन के आधार पर बिहार पुलिस की मदद से प्रेमी के घर पर छापा मारा। युवक के परिजनों ने बताया कि हिमांशु चंडीगढ़ में रहता है। उसके साथ एक लड़की रहती है।पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाया तो युवक ने महिला को छोड़ दिया। शुक्रवार को थाने पहुंची महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। 

महिला का आरोप है कि उसके पति की किसी गैर महिला से ताल्लुकात है। जबकि पति ने पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। पुलिस की माने तो महिला ने अपने तीन बच्चे होने की बात भी प्रेमी से छुपाई थी। 

कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि महिला उत्तराखंड की रहने वाली थी। लव मैरिज शादी करके अपना घर बसाया जिससे तीन बच्चे भी है।लेकिन फेसबुक पर हुई एक युवक से दोस्ती के बाद महिला घर से भाग गई थी। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिला कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल, स्थानान्तरण नीति पर रोक लगाने की कही बात

संबंधित समाचार