अभद्रता व रिश्वत मांगने पर दो दारोगा निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। किसी से अभद्रता करने तो किसी से दर्ज मुकदमे पर मनचाही कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने पर दो दारोगा फंस गए हैं। पीड़ितों द्वारा शिकायत किए जाने पर हुई जांच में दोनों दारोगा पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने बिलारी कोतवाली में तैनात दोनों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। किसी से अभद्रता करने तो किसी से दर्ज मुकदमे पर मनचाही कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने पर दो दारोगा फंस गए हैं। पीड़ितों द्वारा शिकायत किए जाने पर हुई जांच में दोनों दारोगा पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने बिलारी कोतवाली में तैनात दोनों दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन की कार्रवाई की जद में आए दोनों दारोगा फूल कुंवर व प्रेमशंकर बिलारी थाने में तैनात है। दो दिन पहले बिलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले यशवीर सिंह ने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना था कि वह अपने प्लाट पर मिट्टी डलवाने जा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना दारोगा फूल कुंवर को दे दी। कुछ देर बाद वह मौके पर आ गए और ट्राली को रोक लिया। पूछने पर यशवीर सिंह ने खेत पर मिट्टी डालने की बात कही।

इसके बाद भी दारोगा ने उनके साथ अभद्रता की और अवैध खनन के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र पर हुई जांच में दारोगा फूल कुंवर पर लगे आरोप सही पाए गए, जिस पर सोमवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उनको निलंबित कर दिया है। दूसरा मामला भी बिलारी थाने में तैनात दारोगा प्रेमशंकर से जुड़ा हुआ है।

दरअसल थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी जांच प्रेमशंकर कर रहे थे। आरोपी के पक्ष से किसी व्यक्ति ने प्रेमशंकर को फोन किया और आरोपी पक्ष को कुछ राहत देने की बात कही। जिस पर दारोगा प्रेमशंकर ने दस हजार रुपए की डिमांड कर दी। उनकी बातचीत का यह आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। लिहाजा दारोगा प्रेमशंकर को भी निलंबित कर दिया गया है।

संबंधित समाचार