लव जिहादः सुलतानपुर में रितिक सिंह बन राशिद ने दिया किशोरी को झांसा, अश्लीलता करते देख लोगों ने पकड़कर धुना
पुलिस को सौंपा, पाक्सो में दर्ज हुआ मुकदमा
सुलतानपुर/अमृत विचार। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक हिंदू किशोरी को झांसा देने के लिए राशिद ने रितिक सिंह का नाम अपना लिया। अपना नाम बताते हुए किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाने की साजिश रच रहा था। किशोरी की छेड़छाड़ पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। हल्की धुनाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज कस्बा निवासी राशिद पुत्र रफीक से जुड़ा हुआ है। हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाने के लिए उसने अपने नाम का बोलचाल में परिवर्तन किया और खुद को रितिक सिंह बनकर किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाने का ताना-बाना बुनने लगा। परिजनों के मुताबिक लंबे समय से वह किशोरी का पीछा कर रहा था। शाम के समय 14 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ बाजार की तरफ निकली।
इसी बीच राशिद पुत्र रफीक उसके पीछे पीछे चलने लगा। देखते ही देखते वह अश्लील हरकत करने लगा और किशोरी को परेशान करने लगा। किशोरी की गुहार पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन लोगों ने राशिद से पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो राशिद ने अपना नाम रितिक सिंह बताया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना असली नाम राशिद कबूल कर लिया। जिस पर कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। राशिद भी 16 वर्ष का बताया जा रहा है। पूरे मामले में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना से बाजार वासियों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि राशिद ने अपना नाम रितिक सिंह कर लिया था। इसी के साथ वह लोगों को भ्रमित कर रहा था। किशोरी मेरी बेटी को परेशान करने और छेड़छाड़ करने की अश्लील हरकत के बीच कस्बे के लोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राशिद होना स्वीकार किया है। पुलिस को सौंप दिया गया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश मिलने पर जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ...कृष्ण मोहन सिंह, एसओ कोतवाली देहात।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: घर पर पड़ी दबिश तो प्रेमी ने प्रेमिका से किया किनारा फिर महिला ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें पूरा मामला
