Kanpur: पति से विवाद और घर से निकली महिला, एक दिन बाद होटल में लटका मिला शव, खबर सुन परिवार वाले भी रह गए सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पति से विवाद के बाद महिला ने होटल के कमरे में की खुदकुशी।

कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने होटल में खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। पति से विवाद के बाद घर से निकली ने होटल के कमरे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का गेट न खुलने पर होटल कर्मियों ने अनहोनी की आंशका पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो महिला का शव मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर आए दिन दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरे जब्त किए व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित किए।

गुजैनी बी ब्लॉक निवासी सुदेवी व रामबहादुर की तीन बेटियां आरती, नीलम, बबली व एक बेटा कुलदीप है। बबली (28) की शादी सात दिसंबर 2022 को बिंदकी फतेहपुर हरसौलीखेड़ा गांव निवासी विपिन के साथ हुई थी। भाई कुलदीप ने बताया कि विपिन मंधना स्थित टेक्सटाइल कंपनी में टूल मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि बबली बारादेवी स्थित बायोजेल कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। तीन मई को दंपत्ति ने जूही लाल कालोनी स्थित लखन वर्मा का मकान किराए पर लिया था।

गुरुवार को बबली व विपिन के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विवाहिता नाराज होकर घर से चली गई। विवाद की सूचना पर भाई कुलदीप ने बबली की खोजबीन का प्रयास किया। काफी देर न मिलने के बाद कुलदीप ने किदवई नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम महिला का शव गोविंद नगर स्थित होटल दीप के कमरे में फंदे पर लटका मिला।

संबंधित समाचार