रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षत विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ प्रयागराज रेलखंड पर शहर के मामा चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव मिलने के बाद आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
       
शनिवार की सुबह करीब 8 बजे  लखनऊ प्रयागराज रेलखंड पर शहर के मामा चौराहे के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। लोगों की नजर जब शव पर गई तब आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। 

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अधेड़ की मौत आत्महत्या है या हादसा इसकी जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -यूपी में 15 IPS के ट्रांसफर, राजकरण अय्यर बने SSP अयोध्या

संबंधित समाचार