बरेली स्थापना दिवस: गौमाता की पूजा कर किया पौधारोपण, नाथ मंदिरों के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बरेली, अमृत विचार। बरेली शहर के स्थापना दिवस पर आज यानि शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस बीच नगर निगम द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर शहर की महिलाओं को नाथ मंदिरों के दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। जिसके मुख्य अथिति पशुधन, दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह रहे।

सबसे पहले कान्हा उपवन में गौ माता की पूजा की गई। उसके बाद पौधा रोपण किया गया। जिसमें मंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि वत्स गुप्ता ने पौधों को लगाकर उनमें पानी लगाया।

वहीं, नगर निगम से शहर के सातो नाथ के दर्शन के लिए शहर की महिलाओं को दुग्ध मंत्री धर्मपाल, महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: बग्गी में करंट उतरने से दो की मौत, एक झुलसा, परिवार में मचा कोहराम
