आगरा : नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, दो बच्चों समेत तीन की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले में सैंया-इरादत नगर मार्ग एक टैक्टर ट्राली नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण शादी समारोह से पहले होने वाली एक रस्म को अदा करने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ये देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज 4 घंटे तक चलेगा एयर शो, लड़ाकू विमानों की होगी लैंडिंग

संबंधित समाचार