बहराइच पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ कार सवार को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर पुलिस ने लखनऊ मार्ग से कार सवार को 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर, नकदी और कार को सीज कर दिया है। जबकि अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी, उप निरीक्षक रामकिशुन यादव, आरक्षी विद्यासागर, घनश्याम राय, अवनीश कुमार, शिवशंकर,के साथ फखरपुर थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिंदेश्वरी यादव, विकास कुमार, रामदेव प्रजापति,के साथ शुक्रवार शाम को पर घेरा बंदी कर मरौचा चौराहे के पास जाइलो कार को रोका गया। जाइलो कार मे मौजूद रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बरधनवा चकिया रोड वार्ड संख्या नौ निवासी कासिम उर्फ  सोनू पुत्र वसीम को गिरफ्तार किया गया।

कार से पुलिस टीम ने 600 ग्राम स्मैक जाइलो कार ,12500 नकदी, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया आरोपी के पास से बरामद स्मैक की कीमत 60 लाख रुपया बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को स्मैक तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद नकदी, स्मैक और जायलो कार को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका