बरेली: रेलवे कालोनी में बिजली गुल, जंक्शन के वेटिंग हॉल में भी अंधेरा
बिजली विभाग के अफसरों को फोन लगाते रहे कालोनी वासी
फोटो- जंक्शन स्थित पेड वेटिंग हॉल के अंदर छाया अंधेरा
बरेली, अमृत विचार। पिछले दो दिन से बरेली जंक्शन के कर्मचारी और रेलवे कॉलोनी के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। रेलवे कालोनी में जहां रात भर बिजली आती-जाती रही। वहीं स्टेशन के कई कार्यालयों में लाइट नहीं आने से दिक्कत हुई। स्टेशन पर जेनरेटर और अन्य लाइन जोड़कर सप्लाई चालू की गई।

रेलवे कालोनी में रहने वाले लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे बिजली कटौती शुरू हुई किया। इसके बाद रात को दो घंटे के लिए बिजली गुल रही। रात को 11 बजे बिजली आई तो फिर एक घंटा रही और 12 बजे से दो घंटे के लिए फिर चली गई। सुबह करीब 11 बजे बिजली गई तो रात आठ बजे तक नहीं आई थी।
स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बरेली जंक्शन को कैंट स्थित 32 केबी उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। जिसकी लाइन में खराबी आने के कारण दिक्कत पेश आई है। जानकारी मिलने के बाद हाइडिल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नई लाइन डालने का काम रात तक किया जा रहा था।
वेटिंग हॉल में नहीं जेनरेटर कनेक्शन
बरेली जंक्शन पर पेड वेटिंग रूम के अंदर अंधेरा छा गया। जिसकी वजह से यात्रियों को तकलीफ झेलनी पड़ी। खराबी आने पर स्टेशन पर जेनरेटर से आपूर्ति चालू की गई लेकिन पेड वेटिंग रूम में जेनरेटर का कनेक्शन नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पेड वेटिंग रूम का संचालन प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया जाता है। लिहाजा जेनरेटर की व्यवस्था एजेंसी की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम...अंतिम संस्कार को ले जा रहे
