बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम...अंतिम संस्कार को ले जा रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों एक महिला की मौत हो गई। ससुराल वाले परिवार को बगैर बताए उसका अंतिम संस्कार करने को ले जा रहे थे कि भनक रिश्तेदारों को लग गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद उसका चुपचाप अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा था।

बता दें, पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बकसपुर निवासी पूरनलाल ने अब से लगभग 15 साल पहले अपनी बेटी राधा देवी का विवाह थाना कोतवाली क्षेत्र के मटकी चौकी निवासी मुकेश कुमार से किया था, परिजनों का आरोप है कि राधा के बच्चे नहीं हुए थे, जिस वजह से आए दिन मुकेश उसको मारता पीटता था। आज भी मुकेश व उसकी बहन ने उसे शाम 6:00 बजे के समय बहुत बुरी तरह से मारा पीटा और उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटका कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई। इसका परिवार चुपचाप उसे अपने परिजनों के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे रिश्तेदार को इसकी भनक लग गई, जब उनके बेटे ने घर में जाकर देखा तो माजरा कुछ और ही था। वह लोग अंतिम संस्कार को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। रिश्तेदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मुकेश के परिवार वाले फरार हैं। मुकेश पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हाइटेक हुए सट्टेबाज, पर्ची के बजाय मोबाइल फोन पर सट्टे का खेल चला रहे खुलेआम

संबंधित समाचार