वाह! क्या बात है...लूट में प्रेमी जोड़े के पास निकले सिर्फ 20 रुपए, तो 100 रुपए देकर फरार हुए बदमाश
देश में रोजाना ही क्राइम के कई मामले सामने आते रहते है पर कई बार क्राइम करने वाले बदमाश ऐसा काम कर जाते है जिस की किसी को उम्मीद नही होती है।
ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आ रहा है। जहां शाहदरा डिस्ट्रिक्ट टीम ने लूटपाट जैसे मामलों को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को बदमाशों के पास से 30 मोबाइल फोन और जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बदमाश पिस्टल दिखा कर वहां घूम रहे एक कपल को लूट रहे हैं। लेकिन युवक युवती के पास सिर्फ 20 रुपए ही थे, जिसके बाद बदमाश दोनों को 100 रुपए देकर चले जाते हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम देव और हर्ष बताया जा रहा है, साथ ही पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से कई और मामले सुलझाने का दावा किया है।
