लखनऊ: बसपा के मंडल प्रभारी और छात्र नेता समेत सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को मेरठ और सहारनपुर से बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी प्रवीण वशिष्ठ और लखनऊ शिया कॉलेज के छात्र नेता रहे सैय्यद तकी मेंहदी ज़ैदी उर्फ फैज़ी जै़दी समेत सैकड़ों संख्या में लोगो को कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा प्रदेश महासचिव व प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व मंत्री डॉ मसूद ने सदस्यता लेने वाले लोगो को कांग्रेस पट्टिका पहनाकर उन्हें सदस्यता कार्ड दिया।

इस अवसर पर नकुल दुबे ने कहा कि आज फिरकापरस्त ताकतों ने लोकतंत्र, संविधान तथा देश-समाज के सामने संकट खड़ा कर दिया है। ऐसी ताकतों को मुकम्मल शिकस्त देने के लिए कांग्रेस पार्टी ही सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज देश व प्रदेश का आम जनमानस किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और प्रबुद्धजन, कांग्रेस से लगातार जुड़ रहे हैं। 

बता दें कि लखनऊ शिया कॉलेज के छात्र नेता रहे सैय्यद तकी मेंहदी ज़ैदी के समर्थकों में सैय्यद अली अहमद, मोहम्मद उबैद, मो फरदीन, शुभम बाजपेई, दानिश जै़दी, मोहम्मद राहिल, अभिषेक गौतम, हामिद हुसैन, तरब रिज़वी, मोहम्मद रिज़वी, फैजान आब्दी, मोहसिन अब्बास, मोनिस आगा, मोहम्मद ग़ाजी, मेराज हुसैन, शादाब हुसैन, शफात हुसैन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग तालिब अली, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, उबैद नासिर, डॉ जियाराम वर्मा, राजेश सिंह काली, पूर्व मेयर प्रत्याशी संगीता जायसवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती शहाना सिद्दीकी, राजेश जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, रेहान गनी, तनवीर फातिमा, नावेद नकवी, जहां आरा, हनीफ खान, सै0 अख्तर अब्बास आदि प्रमुख कोंग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: आरक्षण को लेकर मंत्री Sanjay Nishad चलाएंगे अभियान, लोकसभा चुनाव से पहले दिखेगा शक्ति प्रदर्शन

संबंधित समाचार