लखनऊ: आरक्षण को लेकर मंत्री Sanjay Nishad चलाएंगे अभियान, लोकसभा चुनाव से पहले दिखेगा शक्ति प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद एक बार फिर आरक्षण को लेकर अपने तेवर में नजर आ रहे हैं। संजय निषाद 27 जून से निषाद, राजभर जैसी 17 जातियों के आरक्षण को लेकर प्रदेश व्यापी अभियान चलाने जा रही है। जिसकी शुरुआत संजय निषाद कानपुर के सती चौरा घाट से करेंगे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निषाद पार्टी के सुप्रीमो संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमारे साथ धोखा किया है। उन्होंने हमारा नाम पिछड़ी जातियों में डाल दिया। जिसको लेकर 2021 में हमने मुख्यमंत्री योगी जी को पत्र लिखा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी को भी पत्र लिखा।  

संजय निषाद ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में फाइल गायब करा दी और समाजवादी पार्टी जातियों को लेकर गुमराह करती रही। ऐसे में इस विषय में कोई कुछ करेगा तो वह भाजपा की सरकार करेगी। हम आरक्षण को लागू कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमने प्रण किया तो बजट में हिस्सा मिला। अगर लेदर मैन और वॉशर मैन को आरक्षण मिलता है तो फिशरमैन को भी मिलना चाहिए। इसीलिए निषाद पार्टी 27 जून से कानपुर में सप्त चौरा घाट पर इकट्ठा होकर वार्ता करेंगे। इसके बाद 28 जून से महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पूर्वांचल से की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-  PM मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, CM योगी ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

संबंधित समाचार