PM मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, CM योगी ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से विभूषित किये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विश्व राजनेता के रूप में मोदी की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रतीक है।
सीएम योगी ने रविवार को ट्वीट किया, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से विभूषित होना सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।” योगी ने कहा कि “यह पुरस्कार विश्व पटल पर नए भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री जी की विश्व राजनेता के रूप में बढ़ रही स्वीकार्यता का प्रतीक है।” मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई भी दी।
गौरतलब है कि अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने रविवार को काहिरा में यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'Order of the Nile' से विभूषित होना सभी भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 25, 2023
यह पुरस्कार विश्व पटल पर 'नए भारत' की बढ़ती प्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री जी की 'विश्व राजनेता' के रूप में बढ़ रही… pic.twitter.com/FEJGRqMRsZ
