शाहजहांपुर: हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुवायां, अमृत विचार। खुटार रोड पर गांव बरगदिया के पास रविवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव धारा निवासी राधेश्याम का 20 वर्षीय पुत्र आकाश बाइक मिस्त्री था। रविवार लगभग आठ बजे वह बाइक से बाइक बनाने का समान पुवायां से खरीदकर घर जा रहा था। तभी खुटार रोड स्थित गांव बरगदिया के पास किसी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई का नाम राकेश, उससे छोटा प्रतिपाल है। उसकी मां का नाम रामबेटी है।

ये भी पढ़ें- पति की मौत के बाद मुश्किलों से जूझते हुए अंजू 'कचौड़ी वाली अम्मा' के नाम से हुईं मशहूर 

संबंधित समाचार