अमेठी में पुलिस ने चार कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार, 48 प्रतिबंधित कछुए बरामद
अमेठी, अमृत विचार। अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां देर रात पुलिस ने चार कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 48 प्रतिबंधित कछुए एक तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है।
पुलिस के हत्थे चढ़े सभी तस्कर अमेठी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं जो पिछले कई सालों से कछुआ तस्करी का काम करते थे।ये सभी तस्कर प्रतिबंधित कछुआ को बनारस के रास्ते पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेचा करते थे।
दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के गोरियाबाद नहर पुल के पास का है जहां देर रात जामो पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी कर रही थी इसी बीच पुलिस को स्वाट टीम से सूचना मिली कि कुछ कछुआ तस्कर प्रतिबंधित कछुओं के साथ बनारस की तरफ जा रहे हैं।जिसके बाद स्वाट टीम जामो पुलिस और वन विभाग की टीम ने गोरिया बाद नहर पुल के पास घेराबंदी की।
देर रात करीब दो बजे सामने से एक पिकअप दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोक कर पकड़ लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 48 प्रतिबंधित कछुए और एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के हत्थे चढ़े सभी तस्कर अमेठी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं जो पिछले कई सालों से प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी का काम करते थे।
यह सभी तस्कर अमेठी समेत आसपास के जिलों से प्रतिबंधित कछुओं इकट्ठा करके बनारस के रास्ते पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेचा करते थे जहां इन कछुओं की अच्छी कीमत मिलती थी। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को सीज कर सभी तस्करों पर वन्य जीव अधिनियम के समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-Varanasi News : BHU में शोध छात्र ने किया Suicide, जांच में जुटी पुलिस
