गौतम बुद्ध नगर: किशोरी को अगवा कर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में एक युवक ने 14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोजा जलालपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी के परिजनों ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया है। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात किशोरी को बरामद कर उसे अगवा करने के आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बलात्कार की धारा में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में बड़ा हादसा: एचटी लाइन से टकराई सरिया, करंट लगने से तीन श्रमिक झुलसे

संबंधित समाचार