हरदोई : रेलवे क्रासिंग नहर पुल में फंसा मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पानी के बहाव संग शनिवार को बह गया था नहर में नहाने पहुंचा युवक

हरदोई, अमृत विचार। शारदा नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव नहर के रेलवे क्रासिंग पुल में फंसा हुआ बरामद किया गया। शनिवार से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को बरामद हुए शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करा कर उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

बताते चलें कि शनिवार को टड़ियावां थाने के जंसरी मजरा भड़ायल निवासी रामनरेश पाल का 18 वर्षीय पुत्र देवेंद्र अपने चचेरे भाई आदर्श पाल और दोस्तों शिवम व बहार सिंह के साथ शारदा नहर में नहाने के लिए सिकरोहरी पुल पर पहुंचा। उसका चचेरा भाई और दोस्त कपड़े उतारने लगे,इसी बीच देवेंद्र ने नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही वह पानी के तेज़ बहाव के साथ बह गया‌। 
 
इसका पता होते ही एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ नहर पुल पर पहुंचें, वहीं सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी भी वहां पहुंच गई। उसके निर्देश पर आस-पास के थानों को अलर्ट कर दिया गया। उधर एसएचओ ज्ञानेश दुबे ने नहर में जाल डलवाया और गोताखोरों को लगाया। 

इसी बीच बघौली पुलिस को सोमवार को तीसरे दिन चुरई पुरवा शारदा नहर के रेलवे क्रासिंग के पुल में किसी युवक का शव फंसा होने की जानकारी दी गई। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और शनिवार को नहर में बहे देवेंद्र के घर वालों को बुलाया गया। वहां पहुंचे उसके पिता रामनरेश पाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र देवेंद्र के रूप में की। रामनरेश के साथ उसका भाई राजेश, पुत्र पवन, बहनोई बाबूराम और रिश्तेदार नीरज पाल ने देवेंद्र का शव होने की पुख्ता तस्दीक की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देवेंद्र का शव उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें -जौनपुर में दर्दनाक हादसा, पूर्व BJP विधायक के बेटे की निर्माणाधीन लिफ्ट में गिरने से हुई मौत

संबंधित समाचार