OMG! 6 फुट का iPhone, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बनाने के लिए किया ये जुगाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज के समय में iPhone लेना हर किसी का सपना होता है, कुछ लोगों के लिए यह एक स्टेटस सिंबल हो सकता है पर क्या हो अगर हम आपसे कहें कि एक व्यक्ति ने एक iPhone बनाया है जो की करीब 6 फुट का है।

जी हां यूट्यूब मैथ्यू बीम ने एक वीडियो जारी किया है जिस का टाइटल है  'मैंने दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन बनाया'. वो वास्तव में दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन बनाने में कामयाब रहे। जानकारी के अनुसार उन का यह फोन  2 मीटर लंबा है और चालू स्थिति में है।

हालांकि यह एक iPhone नहीं है बल्कि यह एक टेलीविजन है जिस में एक टच पैनल भी जोड़ा गया है।  यह टीवी मैक मिनी आईफोन की तरह सभी ऐप्स और फंक्शन को चलाने की अनुमति देता है, इस फोन में  सेल्फी लेने से लेकर टाइमर सेट करने और Apple Pay का उपयोग करके खरीदारी करने जैसे कार्यों कर सकते है।

यह भी पढ़ें- अब आंखों को स्कैन कर किसी भी बीमारी का पता लगा लेगी ये मशीन, Google CEO का दावा

संबंधित समाचार