फतेहपुर में लड़की का रेप कर युवक ने की थी हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर में मुस्लिम युवक ने सोनू बनकर हिंदू लड़की से पहले प्यार किया। फिर उसे एक शादी समारोह के दौरान मिलने बुलाया। बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की का रेप किया।
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने लड़की को धमकाया भी, जिसका उसने विरोध किया। 22 जून की रात मुस्लिम युवक ने ईंट से कुचलकर लड़की को लहूलुहान कर दिया जिसके बाद सोमवार को इलाज के दौरान कानपुर में लड़की की मौत हो गयी। पूरे मामले में पुलिस ने मुस्लिम युवक सोनू उर्फ सिकंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देर रात लड़की का शव आने पर वीएचपी सहित कई संगठनों ने विरोध दर्ज कराया और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल ज्वालागंज पहुचा और आरोपी के घर पर बुलडोजर की चलाने की कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ें - कन्नौज: बहन को विदा करने से किया मना तो जीजा ने चाकू से गोदकर की साले की निर्मम हत्या
